तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले विदेशी बने सिंगापुर के रक्षामंत्री, बताया शानदार…
loading...
नई दिल्ली : Ng-Eng-Hen पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित भारतीय वायुसेना के कलाईकुंडा एयरबेस में भारतीय वायुसेना(आइएएफ) के जवान रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स (आरएसएएफ) के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए मंगलवार को वायुसेना स्टेशन, कलाईकुंडा पहुंचे। सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. Ng-Eng-Hen ने लाइट कॉम्बैट विमान तेजस में उड़ान भी भरी। बतौर प्रथम विदेशी नागरिक तेजस में उड़ान भरने वाले मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह शानदार विमान है और काफी प्रभावशाली भी है।
आपको बता दे कि हेन ने एयर वाइस मार्शल एपी सिंह और तेजस उड़ाने वाले पायलट की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे वह कार की सवारी कर रहे हैं न कि लड़ाकू विमान की। यह पूछने पर कि क्या सिंगापुर तेजस लड़ाकू विमान खरीदने को इच्छुक है? इस पर Ng-Eng-Hen ने कहा कि वे पायलट नहीं हैं। इस बारे में तकनीक की जानकारी रखने वाले लोगों को निर्णय करना है।Ng-Eng-Hen
सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने वायु सेना स्टेशन, कलाईकुंडा में डिटैचमेंट कमांडर व अन्य अधिकारियों के साथ ही सिंगापुर वायु सेना के लोगों से भी मुलाकात की, जो वर्तमान में यहां पर अपना नियमित वार्षिक प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं। वायु सेना अधिकारियों की ओर से कहा गया कि संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण कुछ ही दिनों में कलाईकुंडा में शुरू होगा, जिसमें आरएसएएफ पायलट अपने एफ-16 व आइएएफ के सुखोई-30 को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।Ng-Eng-Henहेन ने भारतीय वायु सेना की प्रोफेशनल ट्रेनिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। एयर मार्शल अनिल खोसला ने कहा कि संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण के जरिये हमें सीखने के साथ-साथ दो पेशेवर वायु सेना के बीच विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक अद्वितीय मंच मिला है। बुधवार को भारत और सिंगापुर के बीच नौसैनिक क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है।

Post a Comment