लाल मॉडर्न ड्रेस में राधे मां ने किया टल्ली बाबा की गोद में चढ़ कर डांस
loading...
अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर राधे मां का एक डांस का वीडियो फिर से चर्चा में है। इसमें वे मॉडर्न ड्रेस में अपने सबसे खास सिपहसालार टल्ली बाबा की गोद में चढ़ अश्लील डांस करती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के बाद अब राधे मां की जमकर निंदा हो रही है।
राधे का इस वीडियो में अगल-बगल में कई भक्त खड़े नजर आ रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में पंजाबी गाना चल रहा है, काले और लाल रंग की ड्रेस पहने हुए राधे मां अचानक थिरकने लगती हैं और फिर वह टल्ली बाबा की गोद पर चढ़ जाती हैं। इसके बाद टल्ली बाबा भी उन्हें उछाल-2 के घुमाने लगता है। वीडियो में राधे मां अश्लील ढंग से डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई और राधे मां के नाम से मशहूर हो गई।
Post a Comment