Header Ads

भुवनेश्वर की शादी में धमाल मचाने को तैयार है.....

loading...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की हाल ही में मेरठ की नुपूर नागर से सगाई हुई और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है । 27 वर्षीय भुवनेश्वर ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में नुपूर से सगाई की । अपने फैंस को इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिये दी । सगाई में दोनों ही परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल थे ।




भुवनेश्वर और नुपूर दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते है क्योंकि दोनों के पिता पुलिस डिपार्टमेंट से रिटायर्ड है और एक दूसरे के परिवार को बहुत पहले से जानते है । नुपूर आजकल नोएडा में रहती है। उन्होंने नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की डिग्री ली और नोएडा की एक मुलटीनेशनल कंपनी में बतौर इंजीनियर जॉब करती है ।

भुवनेश्वर कुमार के साथ लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे यूपी के ही भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना जब सोशल मीडिया के माध्यम से भुवनेश्वर की सगाई की बात पता चली तो उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वो उनकी शादी में जमकर डांस करेंगे । रैना ने ट्वीट किया, "शुभकामनाएं भुवी, आपकी शादी में डांस करने पर ध्यान लगा हुआ है "।

No comments

Powered by Blogger.