अभी अभी : योगी आदित्यनाथ की हत्या की बड़ी साज़िश, ITBP जवान विस्फोटक के साथ..
loading...
एक बार फिर रची गई सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश..
जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री मोदी निरंतर देश को आगे बढ़ाने में लगे है वहीँ दूसरी ओर मोदी के नक़्शे कदम पर चलते हुए यूपी के CM योगी हर दिन उत्तर प्रदेश में बदलाव ला रहें है. लेकिन कहते है न कि जब भी कोई इन्सान देश के लिए कुछ अच्छा काम करने की कोशिश करता है तो कही न कही से उसको रोकने के लिए हजारों की तादाद में लोग खड़े हो जाते है. आज हम यहाँ पर बात कर रहें है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जिन्हें मारने की एक बार फिर साजिश रची गई है.मौजूदा खबर अनुसार बता दें कि बरेली में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखने के आरोपी आइटीबीपी के जवान की गिरफ्तारी के बाद बड़ी साजिश सामने आई है. जहां पर वह विस्फोटक रखा था, वहां पर मिले एक पर्चे में चेतावनी भरे शब्दों में लिखा गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को बम से उड़ा दिया जाएगा. इसके बाद से बेहद सक्रिय पुलिस तथा खुफिया विभाग की टीम पड़ताल में जुट गई है.गौरतलब है कि विस्फोटक बरामदगी वाले स्थान से मिले इस पर्चे पर एक नक्शा भी बना है. संदेह यह भी है कि आइटीबीपी जवान ने कब्जेदार को फंसाने के लिए यह पर्चा खुद लिखा हो. इसी आशंका के तहत खुफिया टीमें जांच में जुटी हैं. जवान की हैंड राइटिंग भी मिलाई जाएगी. जो पर्चा मिला है उसमें लिखा है कि मेरा नाम-पहचान गुप्त रखी जाए. बरेली को दहलाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डॉ. गौतम को बम से उड़ाने की साजिश रची गई हैबता दें कि इस साजिश को अंजाम तक पहुँचाने के लिए आतंकी नईम ने अपने एक एजेंट को बम बनाने का सामान भेजा है. पर्चे पर लिखा है कि जसवीर के घर में विस्फोटक रखा है. पीलीभीत बाईपास से लेकर उस स्थान तक का नक्शा भी पर्चे पर बनाया गया. एटीएस ने सोमवार को आइटीबीपी जवान विजय कुमार को पकड़ा था. तब खुलासा हुआ कि उसके दोस्त की जमीन पर जसवीर ने कब्जा कर लिया है. विजय ने उस जमीन को छुड़ाने के चक्कर में साजिश रची.बताते चलें कि जसवीर को फंसाने के लिए विजय ने सनराइज कॉलोनी के पास स्थित उसके कब्जे वाली जमीन में पहाड़ तोडऩे वाला विस्फोटक रख दिया था. पूरा मामला खुलने के बाद विजय को जेल भेजा जा चुका है. वहीं इस मामले को लेकर खुफिया टीमें यह जांचने में जुटी हैं. ऐसे में एक के बाद एक योगी आदित्यनाथ को मिल रही धमकियाँ कोई मामूली बात नहीं है. ऐसे में अब योगी जी को अपनी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है.

Post a Comment