Header Ads

खुशखबरी: पेट्रोल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार का नये साल पर बड़ा तोहफा

loading...

नई दिल्ली: नए साल के साथ Modi-Government जनता को बड़ी राहत देने जा रही है। GST लागू होने के बाद से विपक्ष से लेकर आम आदमी सरकार से पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने का दबाव बना रहा है।

ऐसे में Modi-Government नए साल में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला ले सकती है। जीएसटी लागू होने के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग आधे हो जाएंगे।

दरअसल, गुरुवार को बिहार के वित्त मंत्री और GST काउंसिल के सदस्य सुशील मोदी ने इसके स्पष्ट संकेत‍ दिए हैं। यहां ये भी बता दें कि इस साल पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नितिन गडकरी ने आवाज उठाई थी। इन नेताओं ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम कसने के लिए GST ही एकमात्र रास्ता है। सुशील मोदी का कहना है कि अगले साल बिजली भी जीएसटी के दायरे में आ सकती है।पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने पर सभी राज्य हुए राजी: इस बीच खबर है कि Modi-Government की कोशिशों के बीच लगभग सभी राज्य पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए तैयार हो गए हैं। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगटीवार ने तो अक्टूबर में ही ऐलान कर दिया था कि सभी राज्यों ने पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की अनुमति दे दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि GST परिषद की अगली बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, नये साल में जीएसटी परिषद की बैठक होने वाली है और इसमें पेट्रोल और डीजल को GST में शामिल कर ही लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो आपको एक लीटर पेट्रोल करीब 45 रुपये में मिल सकेगा। डीजल की कीमत भी इसके आसपास रहने की संभावना है। दरअसल जीएसटी के तहत आने से कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर कम किया जा सकेगा।

No comments

Powered by Blogger.